भारत के सबसे बड़े, सबसे ऊँचे और सबसे लंबे – प्रतियोगी परीक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्य
भारत विविधता और विशालता का देश है। यहाँ हर क्षेत्र में सबसे बड़ा, सबसे लंबा और सबसे ऊँचा होने के कई रिकॉर्ड हैं। प्रतियोगी परीक्षा जैसे UPSC, SSC, और State Exams के लिए यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है।
नागरिक और वीरता पुरस्कार
- सर्वोच्च नागरिक सम्मान: भारत रत्न
- सर्वोच्च वीरता पुरस्कार: परमवीर चक्र
झीलें
- सबसे बड़ी झील (ताजे पानी की): वूलर झील, कश्मीर
- सबसे बड़ी झील (खारे पानी की): चिलका झील, ओडिशा
- सबसे बड़ी झील (मानवनिर्मित): गोविन्द वल्लभ पंत सागर (रिहन्द बाँध)
- सबसे बड़ी झील (छिछले पानी की): कोल्लेरू झील, आंध्र प्रदेश
- सबसे ऊँची झील: देवताल झील, गढ़वाल, उत्तराखंड
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल
- सबसे बड़ी मस्जिद: जामा मस्जिद, दिल्ली
- सबसे बड़ा गुम्बज: गोल गुम्बज, बीजापुर
- सबसे बड़ा गुफा मंदिर: कैलाश मंदिर, एलोरा, महाराष्ट्र
- सबसे बड़ा गुरूद्वारा: स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
- सबसे बड़ा चर्च: सेंट कैथेड्रल, गोवा
संग्रहालय, स्टेडियम और अन्य स्थल
- सबसे बड़ा संग्रहालय: भारतीय संग्रहालय, कोलकाता
- सबसे बड़ा चिड़ियाघर: जूलोजिकल गार्डन, कोलकाता
- सबसे बड़ा स्टेडियम: युवा भारती स्टेडियम, साल्टलेक, कोलकाता
- सबसे बड़ा प्लेनेटोरियम: बिड़ला प्लेनेटोरियम, कोलकाता
- सबसे बड़ा पशु मेला: सोनपुर मेला, बिहार
पुल, बांध और सड़कें
- सबसे लंबा पुल (नदी पर): महात्मा गांधी सेतु, पटना
- सबसे लंबा बांध: हीराकुंड बांध, ओडिशा (लंबाई 4.8 किमी)
- सबसे ऊँचा बांध: भाखरा नांगल बांध, हिमाचल प्रदेश (ऊँचाई 225.5 मी)
- सबसे लंबी सड़क: ग्रैंड ट्रंक रोड
- सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग: NH-7 (वाराणसी से कन्याकुमारी)
- सबसे लंबी रेलमार्ग: डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी, विवेक एक्सप्रेस (4286 किमी)
- सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म: गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 1.34 किमी
नदी, समुद्र और द्वीप
- सबसे लंबी नदी: गंगा (2,525 कि.मी.)
- सबसे लंबी सहायक नदी: यमुना (1,376 कि.मी.)
- सबसे लंबा समुद्रतट: मरीना बीच, चेन्नई
- सबसे लंबा समुद्रतट वाला राज्य: गुजरात (1915.29 किमी)
- सबसे लंबा समुद्रतट वाला दक्षिण भारतीय राज्य: आंध्र प्रदेश (1037 किमी)
- सबसे बड़ा नदी द्वीप: माजुली द्वीप, असम
- सबसे बड़ा डेल्टा: सुंदरवन डेल्टा
पर्वत, चोटियाँ और जलप्रपात
- सबसे ऊँची चोटी: K-2 / काराकोरम-2 (8611 मी)
- सबसे ऊँचा जलप्रपात: गरसोप्पा जलप्रपात, 292 मी, मैसूर
- सबसे ऊँचा युद्धस्थल: सियाचिन ग्लेशियर
- सबसे ऊँचा हवाई अड्डा: लेह, लद्दाख
- सबसे ऊँची मीनार: कुतुब मीनार, दिल्ली (88.4 मी)
- सबसे ऊँचा दरवाजा: बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी (53.6 मी)
- सबसे ऊँचा गुफा: अमरनाथ, जम्मू-कश्मीर
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- सबसे बड़ा होटल: ओबेराय-शेरटन, मुंबई
- सबसे बड़ा बंदरगाह: जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, मुंबई
- सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर: मुंबई (12,442,373)
- सबसे घनी आबादी वाला राज्य: बिहार (1102 व्यक्ति/वर्ग किमी)
- सबसे अधिक वनाच्छादित क्षेत्र वाला राज्य: मध्य प्रदेश (94,689 किमी²)
- सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन: गतिमान एक्सप्रेस, 160 किमी/घंटा
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) सूची – महत्वपूर्ण मार्ग
- NH-1: दिल्ली – अमृतसर (456 किमी)
- NH-2: दिल्ली – कोलकाता (1,465 किमी)
- NH-3: आगरा – मुंबई (1,161 किमी)
- NH-4: थाणे – चेन्नई (1,235 किमी)
- NH-5: राष्ट्रीय राजमार्ग 6 – चेन्नई (1,533 किमी)
- NH-7: वाराणसी – कन्याकुमारी (2,369 किमी)
- NH-8: दिल्ली – मुंबई (1,428 किमी)
- NH-6: हाजीरा – कोलकाता (1,949 किमी)
0 टिप्पणियाँ