Recent Posts

header ads

अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार 2025 | Economics Nobel Prize 2025

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2025

घोषणा और पुरस्कार का परिचय

  • घोषणा तिथि: 13 अक्टूबर 2025
  • विषय: नवाचार से प्रेरित आर्थिक विकास
  • आधिकारिक नाम: स्वीडन रिक्सबैंक पुरस्कार (Alfred Nobel की स्मृति में)
  • प्रारंभ: 1968, स्वीडन सेंट्रल बैंक द्वारा
  • सम्मान:

    • प्रमुख: 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (~11 लाख डॉलर)
    • साथ में: सोने का मेडल और डिप्लोमा
  • स्थान: 10 दिसंबर, स्टॉकहोम, स्वीडन
  • अब तक कुल 99 लोगों को पुरस्कार मिला, जिनमें सिर्फ 3 महिलाएँ

वर्ष 2025 के विजेता

  1. जोएल मोकीर (Joel Mokyr) – अमेरिका-इज़राइल

    • प्रोफेसर, नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, अमेरिका

  1. फिलिप एगियन (Philippe Aghion) – फ्रांस

    • प्रोफेसर, कॉलेज डे फ्रांस, पेरिस; लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स

  1. पीटर हॉविट (Peter Howitt) – कनाडा

    • प्रोफेसर, ब्राउन यूनिवर्सिटी, अमेरिका

पुरस्कार वितरण:

  • आधा पुरस्कार: जोएल मोकीर
  • आधा पुरस्कार: फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से


प्रमुख कार्य और योगदान

  1. जोएल मोकीर:

    • तकनीकी प्रगति और निरंतर विकास के बीच संबंध को समझाया
    • ऐतिहासिक स्रोतों से दिखाया कि कैसे 18वीं सदी से विकास सामान्य हो गया
    • नई खोजों के लिए केवल काम करने की जानकारी नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कारण समझना आवश्यक

  1. फिलिप एगियन और पीटर हॉविट:

    • "क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन" (सृजनात्मक विध्वंस) का सिद्धांत विकसित किया
    • गणितीय मॉडल के माध्यम से समझाया कि नई और बेहतर उत्पाद पुरानी कंपनियों को प्रतिस्थापित करते हैं
    • यह अवधारणा जोसेफ शुम्पीटर (1942) से जुड़ी, पर इन्हें अधिक स्पष्ट और मापनीय बनाया


नवाचार प्रेरित आर्थिक विकास की संकल्पना

  • नवाचार: नई तकनीकों और व्यावसायिक मॉडलों को जन्म देता है
  • सृजनात्मक विध्वंस:
    • पुरानी तकनीक और उत्पाद प्रतिस्थापित होते हैं
    • नई तकनीकों और कंपनियों को बढ़ने का अवसर मिलता है
  • लाभ:
    • नई नौकरियाँ और अवसर
    • उत्पादकता में वृद्धि
    • बाजार में प्रतिस्पर्धा और आर्थिक विकास

निष्कर्ष

  • जोएल मोकीर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट ने नवाचार और सृजनात्मक विध्वंस के माध्यम से आर्थिक विकास की प्रक्रिया को गहराई से समझाया
  • उनके शोध से स्पष्ट हुआ कि नवाचार-प्रेरित विकास न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था, बल्कि प्रत्येक देश और क्षेत्र के लिए भी आवश्यक है
  • यह काम दर्शाता है कि निरंतर तकनीकी प्रगति और नवाचार आर्थिक वृद्धि के लिए अनिवार्य हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ